खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कलाकार पेंशन योजना में खगड़िया जिला सूबे में अव्वल स्थान पर है। पहले चरण में जहां खगड़िया से सर्वाधिक 27 कलाकारों को प्रति माह पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। वहीं अब जिले से विभिन्न तरह के 61 कलाकारों की सूची पेंशन योजना से लाभांवित के लिए राज्य को भेजी गई है। इधर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने शनिवार को बताया कि पहले चरण में जिले से 27 कलाकारों को हर माह तीन हजार की पेंशन शुरू हो गई है। अब 61 कलाकारों की सूची स्वीकृति के लिए कला संस्कृति विभाग पटना को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में निर्धारित उम्र पूरा करने वाले गायन, वादन, नृत्य, मूर्ति कला सहित अन्य विधाओं के कलाकारों को पेंशन योजना के लिए आवेदन लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.