चतरा, मार्च 31 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में सोमवार को सार्वजनिक नवयुवक विकास संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार और संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा और जीतेंद्र कुमार जीतू ने किया। कार्यक्रम में रामनवमी पर 1947 की आजादी आधारित झांकी प्रस्तुत करनेवाले कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...