कलाकार कल्याण कोष : बीमारी में दो लाख, कला सामग्री के लिए 50 हजार तक मदद
बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- कलाकार कल्याण कोष : बीमारी में दो लाख, कला सामग्री के लिए 50 हजार तक मदद उच्च शिक्षा, शोध और देश-विदेश में प्रस्तुति का भी खर्च; 30 हजार से ज्यादा मासिक आय वालों को लाभ नहीं बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। आर्थिक तंगी अब कलाकारों के इलाज, पढ़ाई और कला-साधना की राह नहीं रोकेगी। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने कलाकार कल्याण कोष के तहत पात्र कलाकारों के लिए आर्थिक सहायता का दायरा तय कर दिया है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना में इलाज के लिए दो लाख रुपये तक, जबकि वाद्ययंत्र, उपकरण और कला सामग्री खरीदने के लिए 50 हजार रुपये तक मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा, अध्ययन-शोध और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति के खर्च में भी सहायता दी जाएगी। हालांकि, आवेदक की सभी स्रोतों से मासिक आय 30 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.