कलाकारों ने संगीत साधना से श्रोताओं को किया भावविभोर
रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्वरात्मिका ध्रुपद केंद्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को रातू रोड स्थित साक्षी उपवन हॉल में अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह का आयोजन किया गया। पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक और पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से आए कलाकारों ने अपनी संगीत साधना से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संगीत की शुरुआत वाराणसी के आदित्य दीप के ऊर्जावान पखावज वादन से हुई। इसके बाद संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से अलंकृत कानपुर के पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और उनके सुपुत्र आयुष द्विवेदी द्वारा ध्रुपद गायन प्रस्तुत किया गया। उनके साथ पखावज पर साथ पंडित श्रवण कुमार पाठक ने दिया। वृंदावन के पंडित आनंद कुमार मलिक ने ध्रुपद गायन की मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.