वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। भगवती शीतला को प्रसन्न करने के लिए काशी सहित पूर्वांचल के कलाकारों अपनी-अपनी विधा विशेष से उनकी अर्चना की। शीतला मंदिर संगीत समारोह की चौथी निशा में शुक्रवार को गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां 20 कलाकारों ने दी। इस निशा का मुख्य आकर्षण गोरखपुर के लोकप्रिय भजन गायक नंदू मिश्रा रहे। आधी रात के बाद नंदू मंच पर आए। उनकी प्रतीक्षा में शाम से ही श्रोता घाट किनारे जमे रहे। उन्होंने भजन गायन की शुरुआत श्रीगणेश वंदना से की। नंदू मिश्रा ने 'काशी वाली शीतला मां से प्यार हो गया सच्ची मुच्ची...', 'आओ ज्वाला मां आओ मां ज्वाला...', पारंपरिक पचरा 'निमिया की डार मइया...' सहित अनेक देवी गीत सुनकर मां के चरणों में हाजिरी लगाई। उन्होंने हनुमान चालीसा के भावपूर्ण गायन से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। इससे पूर्व गीतकार कन्हैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.