महोबा, मार्च 5 -- पनवाड़ी, संवाददाता। होली के रंगों में सराबोर लोगों ने जमकर पर्व का लुफ्त उठाया। गांव-गांव में ईश्वरी की फाग की तानों को सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कलाकारों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। गुरुवार को जिल भर में फाग की तानों ने समा बांध दिया। बुंदेलखंड में होली पर फाग की परंपरा वर्षो पुरानी है। कलाकारों के द्वारा ढोलक पर शानदार छाप छोड़ी गई। फाग कलाकारों का गुलाल से तिलक किया गया। पर्व पर आपसी भाईचारा की परंपरा देखने को मिली। कस्बा में पठानपुरा में संतोष, बाबूलाल, मदारीलाल, मुन्ना , कामता ने फाग की तान छेड़ी। भरमपुरा और पाठकपुरा में भी फागों की प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने कहा कि वर्षो से वह फाग गायन कर रहे है। यह विधा उन्हें पूर्वजों से विरासत में मिली है। अब युवा पीढ़ी को इसे संवारने की जरुरत है। गांव-गां...