बेगुसराय, फरवरी 15 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार एवं अनुमंडल प्रशासन बलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन बेगूसराय एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, एसडीओ सुश्री तरणिजा, बीडीओ सन्नी कुमार, डीएसपी सुबोध कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अनिशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने किया। अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को याद किया और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकारों के अलावा स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जिससे सभागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.