आदित्यपुर, मई 29 -- चांडिल। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मानभूम सांस्कृतिक समिति की ओर से ईचागढ़ के चोगा-आदरडीह में आयोजित दो दिवसीय छऊ झूमर उत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, जिला पार्षद सुभाषिनी देवी, उप प्रमुख दीपक कुमार साव मुख्य रूप से मौजूद थे। झारखंड कला केंद्र रांची के द्वारा नागपुरी झूमर की प्रस्तुति से लोग झूम उठे। सुचांद महतो के द्वारा मानभूम छऊ नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। समापन के अवसर पर कलाकारों ने छऊ के कई आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान दूर-दराज से काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...