सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वसंत पंचमी महोत्सव-2026 आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकरों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इससे पहले उद्घाटन डीएम रिची पांडेय, रीगा विधायक बैधनाथ प्रसाद, परिहार विधायक गायत्री देवी, एमएलसी रेखा कुमारी, सीतामढ़ी विधायक सह पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू, पूर्व विधायक रामनरेश यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर अपर समाहर्ता संजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राहुल कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी अधिकारी मो. इस्लाम, डीपीआरओ कमल सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार, माध्यमिक शिक्षा डीपीओ आयुष कुमा...