प्रयागराज, मार्च 30 -- सांस्कृतिक चेतना शक्ति संस्था की ओर से लूकरगंज स्थित सारस्वत सभागार में सोमवार को सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने गीत, भजन व नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता से सृजनात्मक का विस्तार होता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. राहुल शुक्ल साहिल, अध्यक्ष पूनम तिवारी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ज्योति चित्रांशी, संयोजन शाकिब सिद्दीकी ने किया। आरोही श्रीवास्तव, शगुन तिवारी, समृद्धि तिवारी, अंशिका सिंह, दक्षिता भट्ट, आस्था पाण्डेय, शनाया तिवारी, ज्योति कुमारी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.