कटिहार, दिसम्बर 11 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि: जिले के कलाकारों को जल्द ही निशुल्क गायन, नृत्य व वादन का प्रशिक्षण मिलने की सुविधा मिलेगी। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सभी जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की योजना है। कटिहार में भी विभागीय निर्देश पर इसको लेकर पहल शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा। जिले में आम्रपाली केंद्र खोले जाने की योजना को स्वीकृति दे दी गई है। जिले से भेजे जाने वाले प्रस्ताव के आधार पर केंद्र के लिए राशि आवंटित किया जाएगा। आम्रपाली केंद्र में नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण देने के लिए आउट सोर्सिंग के आधार पर चार कला शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उम्मीद है कि नए सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.