कलाकारों को किया गया सम्मानित
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- बेगूसराय। जिला के स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सुलोचना सामाजिक संस्थान रंगमंडल, बेगूसराय के तीन प्रमुख स्तंभों प्रसिद्ध चित्रकार इंद्रमोहन प्रसाद, मूर्तिकार मनीष कुमार कौशिक व प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही, सुलोचना सामाजिक संस्थान द्वारा प्रस्तुत "हमार बेगूसराय" राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कहानी को नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य-नाटिका में राष्ट्रकवि दिनकर की भूमिका विशाल कुमार सिन्हा ने निभाई जिनके दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रीति कुमारी के निर्देशन व श्रेयश कुमार की कोरियोग्राफी के माध्यम से कलाकारों ने इसे जीवंत रूप दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला स्थापना दिवस: दिनकर कला भवन में लोक कला व संगीत ने मोहा मन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.