अलीगढ़, अगस्त 17 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कलाई की रहने वाली युवती बुलंदशहर के पहासू में बहन के घर पर फंदे से लटक गई। जिसे गंभीर हालत में स्वजन जेएन मेडीकल कालेज लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वजनों ने मौत की वजह युवती को दिमागी रूप से बीमार होना बता रहे हैं। हरदुआगंज के गांव कलाई निवासी कालीचरन सिंह के तीन बेटे व तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी अंजली 21 वर्ष कक्षा 12वीं छात्रा थी। भाई नरेंद्र ने बताया कि अंजली की दिमागी हालात ठीक नहीं थी। वह पिछले एक पखवाड़े से बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ के माजरा जिनामई बड़ी बहन के घर गई थी। जहां रविवार की रात में अंजली कमरे में पंखे में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर लटक गई। बहन की नजर पड़ने पर चीख पुकार मच गई। स्वजन अंजली को बेहोशी की हालत में अल...