कलाई पर बांधी गई राखी कितने दिनों बाद उतारनी चाहिए? जानिए कहां और कैसे करें विसर्जित
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बहन भाई की कलाई पर जो सूत्र बांधती है उसमें प्रेम, जिम्मेदारी और मंगलकामना छिपी होती है। तिलक और राखी के बाद कई लोगों के मन में यही सवाल आता है कि इसे कितने दिन रखना चाहिए और उतारने के बाद कहां करें। राखी कोई सामान्य धागा नहीं होता है इसे सम्मान से रखना और सही तरीके से विसर्जित करना भी रीति का हिस्सा है।राखी कितने दिन कलाई पर रखें? धार्मिक मान्यता में राखी को तुरंत नहीं उतारा जाता है। इसे तीन से सात दिन तक रखने की मान्यता है। कई लोग जन्माष्टमी तक राखी बांधे रखते हैं और उस दिन पूजा के बाद उतारते हैं। हालांकि, इसके लिए कोई एक नियम नहीं है। अपनी परंपरा के अनुसार, राखी बांधे रखना सबसे ठीक रहता है। जब तक कलाई पर राखी रहे, तब तक उसे गंदा ना होने दें। नहाते समय सावधानी रखें, ताकि सूत्र टूटे नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.