मोतिहारी, मार्च 24 -- मेहसी, निसं.। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। दुष्यंत कुमार के इस शेर को सही साबित किया है छात्रा अंजली कुमारी ने। मेहसी नगर पंचायत क्षेत्र के कसबा मेहसी गांव निवासी उदय संकर प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी ने इंटर में 472 नम्बर लाकर जिला टॉपर बनकर कर सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे ज़िला का नाम रौशन किया है। अंजली की प्राइमरी शिक्षा मेहसी के ही राजकीय मध्य विद्यालय बहादुरपुर में हुई। नौंवी क्लास से गर्ल्स हाईस्कूल में नामांकन कराया। वहीं से मैट्रिक व इंटर परीक्षा दी। अंजली कुमारी के पिता दरभंगा में किसी राइस फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर भी काफी पुराना खपरैल का है जिसमें सभी परिवार गुजारा करते हैं। अंजली अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां गीता देवी, पिता उदय शंकर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.