प्रयागराज, मार्च 6 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जनपद स्तरीय दो दिवसीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृत प्रदर्शनी का आयोजन 13 व 14 मार्च को होगा। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कला शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी परिषदीय (कला अनुदेशक) को प्रतिभाग करना है। इसमें शिक्षकों एवं बच्चों के बनाए चित्र, क्राफ्ट, मूर्ति शिल्प एवं अन्य नवाचार कला संस्कृति आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...