श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में दो दिवसीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक सत्येंद्र सिंह व नोडल प्रभारी ईश्वर चंद विद्या सागर ने दीप जला कर किया। शिक्षकों व प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में चित्रकला, क्राफ्ट प्रदर्शनी, वाल पेंटिंग, पपेट शो, अभिनव रंगमंच, फोटोग्राफी और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल थीं। चित्रकला में अंशुरानी प्रथम, प्रियंका पटेल द्वितीय व नीतू तृतीय स्थान पर रहीं। मूर्ति कला प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम स्थान हासिल की। क्राफ्ट प्रतियोगिता में अफसाना फातिमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.