इटावा औरैया, जून 15 -- इटावा। शहर के करनपुरा मोहल्ले में कलह से परेशान एक सफाईकर्मी ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। करनपुरा निवासी 35 वर्षीय सुधीर पुत्र बच्चन लाल नगर पालिका में ठेका सफाईकर्मी के रूप में काम करता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि सुधीर की पत्नी कोमल करीब दो माह पहले पारिवारिक विवाद के बाद अपने मायके न्यू बस्ती गाड़ीपुरा चली गई थी। यह भी पढ़ें- पत्नी के मायके जाने से परेशान ऑटो चालक ने खाया जहर, मौत इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी थी। पत्नी के मायके चले जाने और परिवार में चल रहे विवा...