कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
इटावा औरैया, जून 5 -- बसरेहर। अकबरपुर में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ रानू पुत्र भगवत किशोर दुबे गुरुवार शाम घर पर ही मौजूद थे। परिजनों के अनुसार उसने शाम को मां के साथ खाना खाया और इसके बाद घर के एक कमरे में चला गया। उस समय मां कुसुमलता ही घर पर थी। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर मां को चिंता हुई। उन्होंने राजेश को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। राजेश कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटके हुए देखकर चीख-पुकार मचा दी। परिजन और पड़ोसी मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.