कलह से तंग किशोरी आधी रात यमुना पुल पर पहुंची
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। पारिवारिक कलह से परेशान एक किशोरी ने आधी रात घर छोड़ दिया और नए यमुना पुल पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल महिला हेल्पलाइन 1058 पर सूचना दी। सूचना पर महिला कल्याण विभाग सक्रिय हुआ और जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) सर्वजीत सिंह के निर्देश पर सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने किशोरी से बात कर उसे सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। शुरुआती पूछताछ के बाद टीम ने लड़की की काउंसलिंग कर उसे शांत कराया। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर पूरी जानकारी ली गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि किशोरी की काउंसिलिंग की जा रही है और परिवार को भी आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कलह से तंग किशोरी आधी रात यमुना पुल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.