कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की रात जहर खाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। रामाधीन का पुरवा निवासी तेज बहादुर किसानी करता है। उसका 26 वर्षीय बेटा मनोज ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे मनोज घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद वह बिना किसी से कुछ कहे कमरे में चला गया। रात को पत्नी रीना खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा मनोज उल्टी कर रहा था। मुंह से झाग भी निकल रहा था। यह देख रीना चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागी। घटना की जानकारी होने पर परिवार सहित अलग घर में रहने वाला मनोज का बड़ा भाई राजू पहुंचा। मनोज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.