बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरिसिया थाना के तुरहापट्टी वार्ड नं. 4 निवासी स्व. आनंद शर्मा के पुत्र राम तपस्या शर्मा (32) ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की दोपहर 11 बजे की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक ने पारिवारिक कलह के कारण घटना को अंजाम दिया है। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि सिरिसिया पुलिस ने राम तपस्या शर्मा के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामतपस्या शर्मा नगर के पॉवर हाउस चौक के समीप एक दुकान पर काम करते थे। पिछले तीन दिनों से उनकी पत्नी सविता शर्मा से विवाद चल रहा था। पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव चली गयी थी। वह अपने साथ में एकलौते बेटे व...