कन्नौज, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर रंपुरा गांव निवासी नीरज पुत्र राधाकृष्ण ने पारिवारिक कलह के चलते चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद हालत में सुधार हो सका। परिजन उसे घर ले गए। उधर, अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...