घाटशिला, मार्च 8 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत के कलसीमूंग गांव में शनिवार की शाम एक जंगली हाथी के अचानक आ धमकने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी जंगल से निकल कर सीधे गांव के पास आ पहुंचा है। इससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है।‌ ग़ौरतलब है कि क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों से हाथियों का एक झुंड लगातार कलसीमूंग गांव को निशाना बना रहा है। हाथी खेतों में लगी गरमा धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिलहाल ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वन विभाग से हाथी को गांव से दूर खदेड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...