कलसिया पुल के लिए गरजी जेसीबी, दस दुकानें ध्वस्त
हल्द्वानी, जून 2 -- हल्द्वानी। काठगोदाम के कलसिया नाले पर प्रस्तावित नए पुल निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने की तय समयसीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पुल की जद में आ रही 10 पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो अन्य दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की अंतिम मोहलत दी गई है। कलसिया नाले पर प्रस्तावित मॉड्यूलर टू-लेन पक्के पुल के निर्माण से पहले अस्थायी बैली ब्रिज स्थापित किया जाना है, ताकि निर्माण अवधि में यातायात प्रभावित न हो। इसके लिए पुल क्षेत्र में मौजूद अतिक्रमण हटाना जरूरी था। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग की ओर से पहले ही प्रभावित लोगों को नोटिस देकर स्वयं कब्जे हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था。
कार्यवाई का विवरण सोमवार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.