हल्द्वानी, मई 30 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर वर्षों से सुस्त पड़ी पुल परियोजना रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। लंबे इंतजार, जाम और लोगों की परेशानी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने तीसरे अस्थायी बेली ब्रिज के निर्माण की दिशा में काम तेज कर दिया है। विभाग ने एक एबटमेंट (स्तंभ) तैयार कर लिया है, जबकि दूसरे एबटमेंट का डिजाइन देहरादून से तैयार कराया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जून के अंतिम सप्ताह तक अस्थाई बेली ब्रिज चालू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 KM लंबा एक्सप्रेसवेपुल की स्थिति एनएच हल्द्वानी खंड के एई प्रमोद सुयाल के मुताबिक, पांच मीटर बाई चार मीटर का पहला एबटमेंट तैयार हो चुका है। दूसरी ओर जमीन कमजोर मिलने के कारण दूसरा स्त...