कलसा नदी ने मलुवाताल में मचाई तबाही, कई घर मलबे की चपेट में आए
नैनीताल, सितम्बर 5 -- भीमताल, संवाददाता। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विकासखंड भीमताल की ग्राम सभा मलुवाताल में कलसा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज बहाव और पहाड़ी दरकने से भारी मलबा आबादी क्षेत्र में घुस गया, जिससे कई मकान खतरे की जद में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि कुना तोक में जीवन चंद्र के मकान के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा आबादी में आ गया। वहीं, शेर सिंह और दलीप सिंह के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। यह भी पढ़ें- अमदौ-दुदुली में हुए नुकसान को मुआवजे की मांग कलसा नदी के कटाव से मलुवाताल में करीब 8 से 10 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ हर्षित गर्ग और राजस्व विभाग की टीम ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.