कलश स्थापित कर मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन-अर्चन
हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन घर-घर कलश स्थापना व अखंड ज्योति जलाने के साथ मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके साथ ही देवी मंदिरों में दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरा जिला देवी मां की भक्ति में डूबा नजर आया। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने चौरा देवी मंदिर पहुंचकर देवी मां का दर्शन के साथ जल व पुष्प चढाकर पूजन-अर्चन किया। वहीं शाम के समय पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी के साथ ही पान, बताशा, लौग, कपूर का भोग लगाया। इस दौरान मंदिर परिसर में लगी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। वहीं बड़ी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, गौरा देवी मदिर, कल्पवृक्ष स्थित काली मंदिर व गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.