बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। मंदिरों से लेकर घरों में कलश स्थापित कर चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। रोली, अक्षत, धूप, दीप के साथ ज्योति जलाकर मां की आराधना हुई। इसके साथ ही मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तसती का पाठ भी शुरू हुआ।शहर के आवास विकास, रौता चौराहा, रेलवे स्टेशन के निकट काली मंदिर व गायत्री शक्तिपीठ मंदिर सहित देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। ग्रामीण क्षेत्र के बैड़ा समय माता मंदिर, बलुआ समय माता मंदिर, कोहले हर्रैया समय माता मंदिर पर जिले ही नहीं अन्य जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया।जिले में कई स्थानों पर देवी मंदिरों व स्थानों को फूल माला से सजाया गया। भजन-कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार...