मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- हथौड़ी। नरमा पश्चिमी में गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापन सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। नरमा मन तट पर यज्ञाचार्य लक्ष्मण दास जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु यज्ञशाला पहुंचे। पूजा समिति के अध्यक्ष नानटून सिंह ने बताया कि 21 मार्च से सात दिनों तक लक्ष्मण दास जी महाराज द्वारा शाम छह बजे से कथा का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर पुजारी पप्पू सिंह, बरोज सिंह, आचार्य संतोष झा, अनिल झा, मनीष कुमार, सूरज कुमार, अविनाश कुमार, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, वाल्मीकि सिंह, राजा कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...