बेगुसराय, मार्च 19 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही बांसती नवरात्र शुरू हो गया। प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा एवं मेघौल दुर्गा मंदिरों में विधि विधान के साथ कलश की स्थापना कर भगवती दुर्गा की आराधना शुरू की गई। गुरुवार से दुर्गा मंदिरों में पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ। बांसती नवरात्र शुरू होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। बहुत से लोगों द्वारा भी अपने घरों में बासन्ती नवरात्र अनुष्ठान शुरू किया गया है। घरों में भी कलश स्थापन कर दुर्गा शप्तशती का पाठ शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.