चतरा, फरवरी 23 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बढ़वार गांव में बुधवार को भव्य कलश यात्रा और कलश स्थापन के साथ दस दिवसीय श्री राम महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ के प्रथम दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु गहरी नदी के तट पर पहुँचे। यहाँ आचार्य ने पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरुण देव की पूजा कराई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। जल भरने के बाद जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु पुन: यज्ञ मंडप पहुँचे, जहाँ कलश स्थापित किए गए। स्थानीय ग्रामीणों और यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ 32 वर्षों से किया जा रहा है। 10 दिनों तक यह क्षेत्र भक्ति में डूबा रहता है सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.