पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैती नवरात्र गुरुवार को कलश स्थापन और प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजन के साथ शुरु हो गया। इसे लेकर शहर में श्रद्वा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह होने के साथ कई मंदिरों में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई तो कहीं मंदिरों में कलश स्थापित कर प्रथम देवी मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। शहर के मां सबसे चर्चित और प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार मां पूरणदेवी दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा पर कलश स्थापन कर मां की पूजा अर्चना की गई तो दूसरी तरफ खुश्कीबाग हाट दुर्गा मंदिर और खुश्कीबाग चौहान टोला दुर्गा मंदिर से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। इससे इस क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा को लेकर भक्ति और उमंग का वातावरण बना रहा। शहर के गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.