सराईकेला, अप्रैल 18 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत सुपाईसाई गांव में कलश स्थापना के साथ हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू हुआ। पारंपरिक विधि-विधान के तहत हरि संकीर्तन समिति सुपाईसाई की ओर से 16 प्रहर हरि संकीर्तन किया जा रहा है। शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ राधा गोविन्द हरि बोल संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। शनिवार को कुंज विसर्जन और धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। राधा गोविन्द हरि संकीर्तन में बुढ़ीतोपा, दलाईकेला, हिन्दुसाई पदमपुर, बोड़ड़ा, आमदा, पिडकी सहित विभिन्न गांवों से सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना गांव की सुख शांति की कामना के लिए की गई। हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ में रांची के भुवन दास, झाडग्राम बंगाल के ईला रानी, अड़सा पुरुलिया के अवनी दास, गौर विष्णु प्रिया, महिला संप्रदाय पुरुलिया, रंजीत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.