बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- 9 दिनों तक होगी आदिशक्ति की विशेष आराधना पावापुरी, निज संवाददाता। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि बुधवार को विधि-विधान के साथ कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए नौ दिनों के व्रत और अनुष्ठान का संकल्प लिया। पंडित पुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पावापुरी, गिरियक और आसपास के गांवों की देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कई लोगों ने अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि शुरू10 महाविद्याओं ...