मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हो गया। पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजाकर भक्तों ने सुख -समृद्धि मांगी। सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में चैत्र नवरात्र के पहले दिन अहले सुबह से भक्त पूजा के लिए पहुंचने लगे। पूजा के लिए कतार में खड़े लोग मां चंडिके का जयघोष कर रहे थे। भक्तों ने माता को लाल चुनरी व नारियल अर्पित किया। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों एवं घरों में शुभ मुर्हूत में कलश स्थापना कर विधि-विधान से नवरात्र आराधना शुरू की गयी। देवी गीत एवं दुर्गा सप्तशती पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि माता शैलपुत्री की आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माता सभी तरह के दोषों को दूर कर सुख...