हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिलेभर में आस्था और श्रद्धा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की आराधना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। बरही, इचाक, चौपारण, कटकमदाग और बड़कागांव जैसे प्रखंडों के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कई जगहों पर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई है, जो पूरे नौ दिनों तक जलती रहेगी। कटकमदाग प्रखंड के गांवों में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.