कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजा प्रारंभ
मेरठ, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन श्री कर्ण मंदिर, सिद्धपीठ मां जयंती माता मंदिर में घट स्थापना के साथ धूमधाम से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। श्री कर्ण मंदिर में घट स्थापना के साथ नवरात्रि पूजन प्रारंभ हो गया। कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव ने बताया कि नौ दिनों तक मां के नौ रूपों की आराधना की जाएगी और नौवें दिन कन्या पूजन करके विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं सिद्धपीठ मां जयंती माता मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मंदिर में नौ दिनों तक विशेष पूजा व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही देवी दुर्गा की पहले अवतार माता शैलपुत्री की पहले दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। यह पूजा भक्तों को शक्ति और सामर्थ्य के साथ सजीव होने की कल्पना कराती है। आचार्य मुकेश शांडिल्य ने मां शैलपुत्री की पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.