हजारीबाग, मार्च 19 -- दारू, प्रतिनिधि। बासंती दुर्गापूजा के पावन अवसर पर नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।प्रखंड के हरली, रामदेव खारिका तथा सदर प्रखंड के मेरु के दुर्गामंडप में कलश स्थापना किया गया । इन स्थानों के अलावे भी आस पास के गांवों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना की। हरली दुर्गामंडप में आचार्य मनोज शर्मा, रामदेव खारिका में आचार्य सुबोध पाण्डेय व मेरु में आचार्य दामोदर पांडेय व इनके सहयोगी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।फूल-मालाओं और रोशनी से वातावरण और...