सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, हिटी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर गुरुवार को जिले में कई जगह कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ हुई। सलडेगा देवी गुड़ी, ठाकुर टोली शिव मंदिर और राम जानकी मंदिर सहित कई जगहों पर विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना की गई। मौके पर काफी संख्या में श्रद्वालु उपस्थित थे। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। उधर कुरडेग प्रखंड मुख्यालय स्थित उमामहेश्वरमहावीर मंदिर में चैत्र नवरात्र पूजा गुरुवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई। शुभ मुहूर्त में काफी संख्या में श्रद्धालु खालीजोरा नदी पहूंचे। जहाँ पुजारी सूरज बीसी के द्बारा मंत्रोचार विधि विधान के साथ कलश में जल भरवाकर मंदिर में लाये। जहां कलश स्थापना कर पूजा शुरू की गई। इसके साथ ही मां दुर...