गुमला, मार्च 20 -- गुमला, संवाददाता। शहर के एसएस हाई स्कूल रोड स्थित देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। आचार्य हरिशंकर मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही। मुख्य यजमान के रूप में सरयू साहू सपत्नीक उपस्थित रहे और पूरे अनुष्ठान में विधिवत भाग लिया।नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। अध्यक्ष संजीव उर्वशी सहित चैती दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैपूजा समिति के अनुसार नवरात्र के दौरान नवमी तक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ पं. प्रमोद मिश्र द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही रामायण मंडली की ओर से संगीतमय रामायण...