हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के कोयली गांव में कलश स्थापना के साथ शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व मंदिर परिसर महायज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की 251 कन्या एवं महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर गांव भ्रमण करते हुए बराकर नदी पहुंची और महायज्ञ के लिए कलश में जल उठाया। महायज्ञ स्थल पर यज्ञाचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना करायी। कलशयात्रा में मुख्यअतिथि विधायक मनोज यादव, जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया सिकंदर राणा, पंसस प्रतिनिधि झमन यादव समेत अनेक ग्रामीण शामिल थे। यह भी पढ़ें- बलियारी गांव में भव्य कलशयात्रा के साथ यज्ञ शुरू, भक्ति में डूबा पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.