कलश स्थापना के साथ एकादशी उद्यापन सह भागवत ज्ञान यज्ञ, कलशयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
हजारीबाग, जून 20 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के चलंगा गांव में कलश स्थापना के साथ एकादशी उद्यापन सह भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व श्रद्धा भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव ने श्रद्धालुओं के माथे पर कलश देकर कलशयात्रा को रवाना किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ, कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति और समाज का कल्याण संभव है। विधायक ने यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कलशयात्रा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.