मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वासंतिक नवरात्र गुरुवार से कलश स्थापना के साथ शुरू हो जाएगा। अधिकांश मंदिरों में सुबह में ही कलश स्थापना की जाएगी। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसबार नौ दिनों तक वासंतिक नवरात्र की पूजा होगी। 27 मार्च को महानवमी पूजन और उसी दिन रामनवमी महोत्सव भी होगा।राज-राजेश्वरी मंदिर में सुबह छह बजे से होगा दर्शनरमना स्थित राज-राजेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि यहां सुबह छह बजे पट खुल जाएगा। सुबह 6:41 बजे कलश स्थापना शुरू होगी। आधी रात को ही मां का महाशृंगार किया जाएगा ताकि सुबह छह बजे श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे पट बंद हो जाएगा। शाम 4:30 पट खुलेगा और रात 10 बजे तक माता का दर्शन पूजन होगा। पुजारी ...