आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- गम्हरिया,संवाददाता। सार्वजनिक संकीर्तन समिति की ओर से डुमरा गांव में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरि कीर्तन को लेकर मंगलवर को कलश यात्रा निकाली गई। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, ग्राम प्रधान दिलीप मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल थे। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। हरि संकीर्तन में आने से इंसान तो पवित्र होता ही है साथ ही आसपास का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। इससे पूर्व 11 बजे कलश पूजन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। बताया गया कि 1 से 3 अप्रैल तक हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में अध्यक्ष प्रदीप मंडल, कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.