गाजीपुर, मार्च 26 -- भांवरकोल। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां शीतला की पूजा-अर्चना की। देर शाम शुभ मुहूर्त में घर-घर कलश स्थापना कर मां का आवाहन किया गया। पिछले कई दिनों से महिलाएं घरों की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों में जुटी थीं, जिसके चलते मिट्टी के कलशों की अच्छी बिक्री भी हुई। गांवों में डग्गा बजाकर मां शीतला के आगमन की सूचना दी गई और निर्धारित समय पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पचरा और देवी गीत गाकर मां की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। देर रात तक गांवों में देवी गीतों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...