पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। गुरुवार को कलश स्थापना कर नवरात्र आरंभ हो गए। जिले भर के देवी मंदिरों में जहां एक तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज रही तो वहीं महिलाओं और उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने अज्ञारी कर माता रानी की पूजा उपासना की। पहले दिन शैलपुत्री का आवाहन कर घर परिवार और देश के लिए प्रार्थना की गई। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से मंदिर के कपाट खुल गए। मंदिरों में साफ सफाई और परिसर व रास्तों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई। पालिका की टीमों को सफाई व्यवस्था के लिए लगाया गया तो वहीं पुलिस कर्मी भी मुस्तैदी से दायित्व पर तैनात रहे। देवी मंदिर में महंत राजेश वाजपेई ने पहुंचने वाले भक्तों को विधि विधान से पूजन कराया और नवरात्र के महत्व को बताया। शहर के ही निरंजनकुंज कॉलोनी में स्थित मां महामातेश्वरी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.