बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- फोटो : हरनौत यात्रा-हरनौत में बुधवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। हरनौत, निज संवाददाता। सबनहुआडीह गांव के बाबा बख्तौर मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। अयोध्या के त्यागी बाबा और बनारस के आशुतोष मिश्रा की देखरेखे में धार्मिक कार्यक्रम हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी यात्रा में 351 महिलाएं शामिल हुईं। एसडीओ किसलय श्रीवास्तव व सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिये। समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन शाम सात बजे से आचार्य राम प्रवेश महाराज द्वारा कथा कही जाएगी। यह भी पढ़ें- जयकारों से गूंजा हरनौत बाजार, सबनहुआडीह से निकली कलश शोभा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.