किशनगंज, मार्च 17 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के कुचहा गांव स्थित अनंत भगवान मंदिर परिसर में सोमवार को श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह मंदिर परिसर से कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां पीतांबरी वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर शामिल हुईं। शोभा यात्रा कुचहा स्थित अनंत भगवान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली। यह यात्रा कुचहा से निकलकर खर्रा, बेणुगढ़, ठोवापारा और आमबाड़ी होते हुए सुहिया हाट स्थित रेतुआ नदी तक पहुंची। रेतुआ नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महिलाओं ने नदी का पवित्र जल कलश में भरा। इसके बाद श्रद्धा...