लखीमपुरखीरी, मई 22 -- पिपरझला, संवाददाता। आदि शक्ति दुर्गा महाकालिका शक्तिपीठ मंदिर पिपरझला के परिसर में तृतीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन 28 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया।श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए गुरुवार को मंदिर परिसर से कष्ट हरण धाम तक धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में 23 मई को अग्नि प्राकट्य कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 28 मई तक वृंदावन की दिव्य झांकियों के साथ रासलीला मंचन किया जाएगा। रासलीला का मंचन श्री मुरली गोपाल लीला दर्शन मंडल द्वारा किया जाएगा। 27 मई को कन्या भोज व यज्ञ पूर्णाहुति का आयोजन होगा। 28 मई को भंडारा एवं रासलीला समापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन में आचार्य कैलाश शुक्ला महाराज मुख्य रूप से मौजूद रहे...